अभिस्वीकृति*
मेरी जीवन यात्रा में जगजीत सिंह जी से जुड़े संस्मरण में अनगिनत लोगों का साथ मिला। दरअसल इन लोगों से जुड़ी घटनाओं से ही संस्मरण बने जो इस पुस्तक का आधार है। इन सभी लोगों को धन्यवाद देने में मेरे शब्द कम पड़ रहे। कई लोगों के छूट जाने का जोखिम हमेशा रहता है फिर भी मेरी याद जितनी दूर जा सकी और उसने जिसे भी छुआ है उन्हें मैं इन संस्मरणों को पुस्तक रूप देने में सहयोगी मानता हूँ और उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
मैं जगजीत सिंह चित्रा सिंह फैंस क्लब (JSCSFC) के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने बारहा मेरे लेखों को सराहा और हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। इस पुस्तक में जगजीत सिंह चित्रा सिंह फैंस क्लब के अधिकांश सदस्यों का ज़िक्र यथास्थान आता रहेगा।
मैं JSCSFC ग्रुप के एडमिन श्री आशीष व्यास जी (इंदौर) का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे इस ग्रुप से जोड़ा और जिनके सौजन्य से देश विदेश के कई ऐसे गणमान्य लोगों से मेरे संबंध बने जो जगजीत सिंह की ग़ज़लों के प्रेमी होने के साथ साथ अपने अपने क्षेत्रों में भी बेहद सफल हैं।
मैं JSCSFC ग्रुप के सबसे सीनियर सदस्य श्री तेजिन्दर सिंह बेदी साहब का धन्यवाद करता हूँ जो जगजीत जी के पारिवारिक सदस्य थे और उनके छोटे भाई की तरह थे। जगजीत जी को वे जित्ती भाई कह कर बुलाते थे। जगजीत जी के बारे में उनसे बहुत सारी अनकही बातों का पता चला।
मैं डॉक्टर चंद्रशेखर पाई (कैंसर विशेषज्ञ, डालास, यू एस ए) को हृदय से धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने दोनों मिलन समारोह में मुझे गले लगाया और मेरे गले की गंभीर बीमारी में उचित चिकित्सीय सलाह दी।
मैं परम आदरणीय स्व जगजीत सिंह महल का हृदय से धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने साप्ताहिक अंतराल पर मेरे घर में होने वाली हमारी बैठक में मुझे ग़ज़ल की बारीकियां सिखलाईं और जिनकी संगति ने मुझे अति संवेदनशील बनाया।श्रद्धास्वरूप मैंने उन पर अलग से एक चैप्टर लिखा है और यह पुस्तक उन्हें समर्पित की है ।
मैं उन विलक्षण म्यूजिशियन का भी धन्यवाद ज्ञापन करता हूँ जिन्होंने यदाकदा होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मेरी प्रस्तुति में अपने साज से चार चाँद लगाए और मुझे जैसे शौकिया गाने वाले को भी शोहरत का स्वाद चखाया। इनमें प्रमुख नाम हैं: स्व. बबलू बरुआ (गिटार), श्री कालीपद बनर्जी (पियानो एकोर्डियन), श्री इंद्रनील (तबला), श्री रामेन (तबला), श्री शम्भू सिंह (तबला), श्री दीपू सिंह (की बोर्ड) और एसबीआई, पटना के श्री राकेश चौधरी (तबला)।
मैं परिवार के सभी सदस्यों को स्मरण करते हुए उनके अहर्निश सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।
और अंत में हमरूह पब्लिकेशन के श्री अभिसार गांगुली का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने योरकोट में लिखे इन तमाम लेखों को सराहा और पुस्तक रूप में प्रकाशित करने की प्रेरणा दी।
सुधांशु शेखर पाठक
तालेगांव, गोवा
दिनांक 15 सितंबर 2026
6204609791
No comments:
Post a Comment